Varanasi : महानगर युवा कांग्रेस ने किया “मनरेगा बचाओ संग्राम” और “यूथ जोड़ो अभियान” का शुभारंभ

Shekhar Pandey
वाराणसी। मैदागिन स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में गुरूवार को महानगर युवा कांग्रेस द्वारा “मनरेगा बचाओ संग्राम” एवं “यूथ जोड़ो अभियान” का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने “मनरेगा बचाओ संग्राम” और “यूथ जोड़ो अभियान” के पोस्टर का विधिवत लोकार्पण कर दोनों अभियानों की औपचारिक शुरुआत की। अध्यक्षता महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा ने की। अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि महानगर युवा कांग्रेस द्वारा आज मनरेगा बचावों महासंग्राम और यूथ जोड़ो अभियान का पोस्टर जारी किया गया। मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं बल्कि करोड़ों गरीब, मजदूर, किसान और ग्रामीण परिवारों की रोज़ी-रोटी का मजबूत आधार है।
मौजूदा केंद्र सरकार जानबूझ कर बजट में कटौती, भुगतान में देरी और तकनीकी अड़चनों के ज़रिए मनरेगा को कमजोर करने का काम कर रही है, जिससे सबसे अधिक नुकसान गरीब तबके को हो रहा है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा को कमजोर नहीं बल्कि और मजबूत करना चाहती है, ताकि हर हाथ को काम और हर परिवार को सम्मानपूर्वक जीवन मिल सके।‘यूथ जोड़ो अभियान’ कांग्रेस की भविष्य की राजनीति का आधार है। आज देश का युवा बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा के निजीकरण से परेशान है। कांग्रेस युवाओं को संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की विचारधारा से जोड़ते हुए उनके हक़ की लड़ाई लड़ेगी।
वाराणसी की धरती से यह संदेश जाएगा कि युवा और मजदूर विरोध की नहीं, परिवर्तन की ताकत हैं। चंचल शर्मा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार आज यूथ जोड़ो अभियान और मनरेगा बचावों महासंग्राम का पोस्टर जारी किया गया। कार्यक्रम में राघवेंद्र चौबे, चंचल शर्मा, ओम शुक्ला, अनुपम राय, रोहित दुबे, धीरज सोनकर, सिद्धार्थ केशरी, अरुणेश सिंह अन्नू , कुंवर यादव, पीयूष श्रीवास्तव, परवेज ख़ान, वकील अंसारी, राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, वसीम अंसारी, आशु गुप्ता, प्रमोद सिंह, आशीष गुप्ता, किशन यादव, मनोज यादव आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थिति रहे।



