आकाश में पहली बार होगा रानी सती दादी का मंगल पाठ, 20 सितंबर को ऐतिहासिक आयोजन

Shekhar Pandey
वाराणसी। जय दादी नाम बैंक काशी ट्रस्ट की कार्यकारिणी की बैठक आज भेलूपुर स्थित संस्था के अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान के आवास पर अध्यक्ष के संचालन मे बैठक संपन्न हुई।
बैठक का संचालन संस्था के अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान ने की। जिसमें जल क्रुज माध्यम से आयोजित दादी जी के मंगल पाठ कार्यक्रम की समीक्षा तथा आगामी कार्यक्रम आकाश में हवाई जहाज में प्रथम बार रानी सती दादी मंगल पाठ का 20 सितम्बर 2026 करने का निर्णय सर्व सहमति हुआ।संस्था की संरक्षक रमेश कुमार चौधरी ने बताया कि सभी श्रद्धालु वाराणसी से दिल्ली तक हवाई यात्रा करेंगे 10 पक्ष दिल्ली से बसों द्वारा झुंझुनू स्थित श्री रानी सती दादी धाम पहुंचेंगे इस दौरान तीन दिवसीय भव्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
दादी जी का पावन मंगल पाठ प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन संध्या खाटू श्याम जी सालासर बालाजी एवं देवसर धाम के दर्शन का लाभ श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। 23 सितंबर को वापसी का कार्यक्रम निर्धारित है जिसमें श्रद्धालु बसों द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचकर पून हवाई मार्ग से वाराणसी लौटेंगे कार्यक्रम के दौरान सभी श्रद्धालुओं के रहने भजन प्रसाद एवं व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था समिति द्वारा की जाएगी। बैठक में प्रमुख रूप से रमेश कुमार चौधरी, दीपक बजाज, सुनील नेमानी, प्रदीप तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, संजय अग्रवाल अग्गु, महेश चौधरी, गोपाल तुलस्यान, संजय पंसारी, अशोक गिनोडिया, विकास भावसिका, राजेश तुलस्यान आदि सदस्य उपस्थित थे।








