Varanasi : महर्षि दयानन्द काशी शास्त्रार्थ के 156वें स्मृति वर्ष पर दो दिवसीय वैदिक महोत्सव का शुभारम्भ यज्ञ के साथ

Shekhar Pandey
वाराणसी। महर्षि दयानन्द काशी शास्त्रार्थ के 156वें स्मृति वर्ष पर वैदिक धर्म महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक ८ नवम्बर को शास्त्रार्थ स्थली आनन्द बाग दुर्गाकुण्ड में यज्ञ से आरम्भ हुआ। यज्ञ की ब्रह्मा पाणिनि कन्या महाविद्यालय की ब्रहमचारिणियों भूमिका व धरा के आचार्यत्व एवं अन्य ब्रह्मचारिणियों व यजमान के रुप में डॉक्टर श्रीमित्र व गीता रानी तथा सत्येन्द्र आर्य व अनीता आर्या ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हरिद्वार से आए हुए स्वामी वेदामृतानन्द सरस्वती महाराज ने वेदों में वर्णित वेद मंत्र के आधार पर कहा कि परमपिता परमात्मा से अच्छा मित्र कोई हो ही नहीं सकता जो समय समय पर हम मनुष्यों के गलतियों को छुपाता है और गुणों को प्रदर्शित करता है । बरेली से पधारे पंडित भानु प्रकाश शास्त्री ने सुमधुर भजन व भजनोपदेश दिए। संस्था के प्रधान प्रमोद आर्य ‘आर्षेय’ ने सभा का कुशल संचालन किया व मंत्री रवि प्रकाश आर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।



