उत्तर प्रदेशवाराणसी

दुकान में आग लगने से दो किशोरो की मौत , दुकान में चल रहा था अवैध गैस रिफलिंग का काम

वाराणसी । आदमपुर थाना अंतर्गत कोयला बाजार क्षेत्र स्थित एक गैस रिफलिंग की दुकान में आग लग जाने से वहा मौजूद दो किशोरों की मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आदमपुर थाने की पुलिस के साथ ही अग्निशमन विभाग के कर्मी भी पहुंच कर । आग पर काबू पा लिया । बताया जाता है की मंगलवार को कोयला बाजार में दो मंजिला बिल्डिंग के भूतल में किराना की दुकान है। दुकान के पीछे गैस की रिफिलिंग का अवैध तरीके से काम चल रहा था । बताते है की दुकान में आग लग गई और उसके अंदर मौजूद रिजवान व फैजान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया ।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button