आजमगढ़उत्तर प्रदेश

परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की सड़क दुर्घना में मौत ,घर में मचा कोहराम

आजमगढ़ । सिधारी थाना क्षेत्र के खोजपुर गांव के समीप सोमवार को ट्रक व स्कॉर्पियों में टक्कर हो जाने से स्कॉर्पियों सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।बताते है की स्कॉर्पियों सवार दोनों युवक परीक्षा देने जिला मुख्यालय स्थित डीएवी पीजी कालेज जा रहे थे। तहबरपुर थाना क्षेत्र के हांसापुर गांव निवासी देवी लाल यादव 32 वर्ष व विजय उर्फ बजरंगी 31 वर्ष दीदारगंज क्षेत्र के फूलेश स्थित ओम प्रकाश मिश्रा विधि महाविद्यालय से एलएलबी कर रहे थे। सोमवार को परीक्षा में शामिल होने के लिए देवी लाल व विजय स्कॉर्पियों से जिला मुख्यालय नेशनल हाईवे होकर जा रहे थे। इसी बीच दुर्घटना के शिकार हो गए । घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button