उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, पाँच अभियुक्त गिरफ्तार, 2.1 किलो सोना बरामद

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं कानून एवं व्यवस्था व पुलिस आयुक्त, अपराध द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी द्वारा गठित टीम सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध, प्रभारी निरीक्षक चौक दिलीप कमार मिश्र व एसओजी टीम प्रभारी उ0नि0 गौरव सिंह की टीम द्वारा दिनांक 9 जनवरी को मु0अ0सं0-04/2026 धारा 305 (ए) बीएनएस थाना चौक से सम्बन्धित पाँच नफर अभियुक्तगण दीपेश चौहान पुत्र अमरनाथ चौहान निवासी ग्राम बारी गांव थाना मडियाहू जिला जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष, विकास बेनवंशी पुत्र रामदुलार बेनवंशी निवासी ग्राम मौधा थाना खानपुर जिला गाजीपुर उम्र करीब 27 वर्ष, शुभम विश्वकर्मा पुत्र रामदुलार विश्वकर्मा निवासी ग्राम मौधा थाना खानपुर जिला गाजीपुर उम्र करीब 27 वर्ष, सैनुद्दीन अंसारी पुत्र अलाउद्दीन अंसारी निवासी ग्राम मौधा थाना खानपुर जिला गाजीपुर उम्र करीब 25 वर्ष, तारक घोराई पुत्र गोपाल घोराई निवासी ग्राम गोपालपुर थाना दासपुर जिला पश्चिमी मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल उम्र करीब 31 वर्ष को कूड़ाखाना बेनिया थाना चौक व कैण्ट स्टेशन मालगोदाम के पास से 20 अदद गले के छोटे बड़े हार पीली धातु, कनौती 30 जोड़ी पीली धातु, 79 अदद नथ का लर पीली धातु, 400 अदद अंगूठी पीली धातु, 69 अदद मंगलसूत्र के छोटे बड़े लाकेट पीली धातु, 11 जोड़ी बृजबाली पीली धातु, 68 अदद (34 जोड़ी) गूटी झुमका पीली धातु मय बाक्स कुल वजन 2122.00 ग्राम के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। घटना दिनांक 6 जनवरी को आवेदक के द्वारा थाना स्थानीय पर लखित सूचना दी गयी कि दिनांक 5 जनवरी को आवेदक के फर्म के कर्मचारी द्वारा सूचना दी गयी कि उनके फर्म में चोरी हो गयी है, जिसमें करोड़ो रुपये के सोने के ज्वेलरी थे।

जिसके सम्बन्ध में आवेदक के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-04/2026 धारा 305 (ए) बीएनएस दर्ज किया गया। जिसकी विवेचना प्र0नि0 दिलीप कुमार मिश्रा द्वारा ग्रहण की गयी। थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी गये माल की बरामदगी व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस उपायुक्त टी सरवणन द्वारा टीम का गठन किया गया। जिसका नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध, प्रभारी निरीक्षक चौक दिलीप कुमार मिश्रा एवं एसओजी प्रभारी उ0नि0 गौरव सिंह द्वारा किया गया।गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी, का0 श्यामू, का0 अमित कुमार थाना दशाश्वमेध एवं प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा, उ0नि0 पुष्कर दूबे, उ0नि0 प्रणव पाण्डेय, उ0नि0 प्रकाश सिंह चौहान, उ0नि0 आलोक कुमार यादव, उ0नि0 भरत पाण्डेय, हे0का0 दिलीप सिंह, का0 मानवेन्द्र सिंह, का0 भोलू खरवार, का0 कुँवर बहादुर सिंह थाना चौक तथा एसओजी एवं सर्विलांस की टीम के उ0नि0 गौरव कुमार सिंह प्रभारी एसओजी, हे0का0 चन्द्रभान यादव, का0 पवन कुमार तिवारी, का0 मयंक त्रिपाठी, का0 दिनेश कुमार, का0 मनीष बघेल, का0 अंकित मिश्रा, का0 रमाशंकर यादव, का0 आलोक मौर्या, हे0का0 सन्तोष पासवान, का0 अश्वनी कुमार सिंह, का0 प्रशान्त तिवारी शामिल थे।पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा पुलिस बल के उत्साहवर्धन हेतु गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम को एक लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button