Varanasi : जे. मिलेनियम स्कूल में साइंस एग्जिबिशन ‘प्रयोगम 2.0’ का आयोजन

Shekhar pandey
वाराणसी। दुर्गाकुंड, कैवल्यधाम एक्सटेंशन कॉलोनी स्थित जे. मिलेनियम स्कूल के प्रांगण में सोमवार को साइंस एग्जिबिशन प्रयोगम 2.0 का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में एलकेजी से क्लास 5 के बच्चों ने हिस्सा लिया और विज्ञान के विभिन्न पहलुओं ग्रीन हाउस मॉडल, सॉयल के विभिन्न प्रकार, वॉटर साइकिल मॉडल, बटरफ्लाई की जीवन साइकिल जैसे मॉडल प्रदर्शन से लोगों को आकर्षित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर वी के चंदोला, फार्म इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, बीएचयू ने बच्चो से मॉडलों की जानकारी प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक श्वेता खेमका ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए बताया कि स्कूल प्रयोगम 2.0 के माध्यम से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने का एक प्रयास किया गया है।
प्रिंसिपल विजय जैन ने बताया कि प्रियदर्शिनी, सपना, अंजली, सौरभ, निकिता, श्रृंखला एवं निधि आदि टीचर्स के महत्वपूर्ण योगदान से यह प्रदर्शनी सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया। प्रबंधक श्वेता खेमका ने बच्चों के मॉडल बनाने एवं प्रदर्शनी में विशेष भूमिका के लिए शिक्षक निधि एवं सुजीत का आभार व्यक्त किया। प्रदर्शनी में मौजूद बच्चो के अभिभावक गणों ने ऐसे कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।



