Aazamgadh News: विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने वाले अरविंद लाडाली ने दिया इस्तीफा

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के विधायक एक के बाद एक टूटते जा रहे है।राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा होने तक राज्य में कांग्रेस विधायको की संख्या इकाई में रह जाएगी । सौराष्ट्र के जूनागढ जिले की माणावदर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने वाले अरविंद लाडाणी ने बुधवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। लाडाणी ने भाजपा में शामिल होकर उपचुनाव लड़ने का दावा किया है। पूर्व विधायक अंबरीष डेर ने मंगलवार को भाजपा में शामिल होने के बाद बुधवार को राजुला में शक्ति प्रदर्शन किया था। विधायक लाडाणी ने यहीं पर भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल से मुलाकात की और उसके बाद गांधीनगर पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनसे पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता सीजे चावडा, अर्जुन मोढवाडिया जैसे नेताओं ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था।उल्लेखनीय है कि लाडाणी ने गत चुनाव में माणावदर सीट पर राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री जवाहर चावडा को हरा दिया था। जवाहर चावडा 2017 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गये थे, बाद में इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गये थे तथा राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे। लाडाणी का दावा है कि वे जल्द भाजपा में शामिल होंगे तथा माणावदर से ही उपचुनाव लड़कर पुन: विधायक बनेंगे।गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा सात मार्च को दाहोद जिले के झालोद से गुजरात में प्रवेश करेंगे। गुजरात में चार दिन में 400 किमी की यात्रा के दौरान सभा, रैली व जनसंपर्क करेंगे।