Varanàsi : छात्रा के मौत के बाद परिजनों ने कारवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन और चक्काजाम

वाराणसी । हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी करने वाली छात्रा की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय स्तर समेत बिहार ,झारखंड में भी प्रदर्शन जारी है। शनिवार को महिलाओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सीपी की गठित एसआईटी टीम की रिपोर्ट पर भी कम भरोसा जताया। लगभग एक घंटे प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने सर्किट हाउस के पास चक्का जाम किया। बता दे कि रोहतास के सासाराम तकिया निवासी सुनील सिंह की 17 वर्षीय पुत्री स्नेहा भेलूपुर थाना क्षेत्र के रामेश्वरम हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी करती थी। विगत 1 फरवरी की सुबह हॉस्टल संचालक की सूचना पर पुलिस पहुंची तो देखा कि उसका शव खिड़की के ग्रिल से फंदे से लटका था। वायरल तस्वीर के अनुसार एक पैर तख्त पर मुड़ा था। जबकि एक पैर तख्त के नीचे था। भेलूपुर पुलिस के मुताबिक छात्रा ने आत्महत्या की थी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की मौजूदगी में हरिश्चन्द्र घाट पर अंत्येष्टि कराई गई थी ।



