Blogउत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli News: इलिया पुलिस टीम ने 36 लीटर व 06 लीटर अवैध शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

चंदौली । पुलिस अधीक्षक डॉ,अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में मादक पदार्थ व अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम मे अनिल कुमार यादव अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व आशुतोष क्षेत्राधिकारी चकिया जनपद चन्दौली के पर्यवेक्षण में अवैध शराब तस्करी करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में हरिश्चन्द्र सरोज प्रभारी निरीक्षक इलिया अपने हमराहियो के द्वारा दो अलग-अलग स्थानों से 36 लीटर व 06 लीटर अवैध शराब के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

Advertisements

बता दे की हरिश्चन्द्र सरोज प्रभारी निरीक्षक इलिया अपने हमराहियो के द्वारा दिनांक 08.05.2024 को उस समय सफलता मिली जब अभियुक्त द्वारा 180 पाउच शराब ब्ल्यू लाइम टेट्रा पैक प्रत्येक मात्रा 200 ml कुल 36 लीटर अवैध तरीके से बेचने हेतु बिहार राज्य ले जाया जा रहा था ,कि खरौझा तिराहे के पास से पकड़ लिया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 38/2024 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत होकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफतार अभियुक्त शहनवाज अंसारी पुत्र मनउवर अंसारी निवासी ग्राम डरवन थाना रामगढ जिला भभुआ बिहार उम्र करीब 23 वर्ष है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक हरिश्चन्द्र सरोज थाना इलिया.का0 अविनाश यादव शामिल रहे वही दूसरी ओर उ0नि0 सहाबदीन यादव थाना इलिया अपने हमराहियों के द्वारा दिनांक 08.05.2024 को उस समय सफलता मिली जब अभियुक्त द्वारा 30 पाउच शराब ब्ल्यू लाइम टेट्रा पैक प्रत्येक मात्रा 200 ml कुल 06 लीटर अवैध तरीके से बेचने हेतु बिहार राज्य ले जाया जा रहा था, कि बनरसिया यात्रि प्रतिक्षालय के पास से पकड लिया गया ।

जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 37/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत होकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफतार अभियुक्त सुशील चौहान S/O बसन्त चौहान ग्राम हाटा थाना चैनपुर जनपद भभुआ कैमूर बिहार उम्र 26 वर्ष है । गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक हरिश्चन्द्र सरोज थाना इलिया उ0नि0 साहबदीन यादव उ0नि0 सुरेन्द्रनाथ सिंह का0 अविनाश यादव शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button