चेतगंज पुलिस ने पाक्सों एक्ट से सम्बंधित मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey
वाराणसी , निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत व गुमशुदा नाबालिग बालक बालिकाओं की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल निर्देशन में थाने पर बने महिला सुरक्षा केन्द्र में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर बीएचयू ट्रामा सेन्टर गेट के पास से मंगलवार 07अक्टूबर को अभियुक्त शुभम विश्वकर्मा पुत्र नीबू लाल विश्वकर्मा निवासी एस 17/95 नदेसर वाराणसी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विगत 05.अक्टूबर को वादी मुकदमा द्वारा खुद की नाबालिग लड़की के घर से बिना बताये कहीं चले जाने के संबंध में तहरीर दी गयी थी।
जिसके क्रम में थाना चेतगंज पुलिस ने धारा-137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना म०उ०नि० शिप्रा सिंह को सुपुर्द किया गया। तमामी विवेचना के क्रम में अभियोग उपरोक्त अभियुक्त शुभम विश्वकर्मा का नाम प्रकाश में आया तथा अभियोग उपरोक्त मे जुर्म कारित होने के साक्ष्य पाये जाने के कारण उक्त धाराओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना चेतगंज पर बने महिला सुरक्षा केन्द्र पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त शुभम विश्वकर्मा को बीएचयू ट्रामा सेन्टर के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुछताछ के दौरान गिरफ्तार शुभम विश्वकर्मा ने अपना जुर्म को स्वीकार करते हुए अपनी गलती की बार बार माफी मांगते हुए भविष्य में दोबारा ऐसा कोई गलत काम न करने की बात कह रहा हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम चेतगंज प्र०नि० विजय कुमार शुक्ला म०उ०नि० आदर्शिका प्रभारी मिशन शक्ति टीम म०उ०नि० शिप्रा सिंह चौकी प्रभारी चेतगंज का० रितिक राज शामिल रहे ।



