चौक पुलिस ने अपहृता नाबालिग बालिका को सकुशल किया बरामद

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व गुमशुदा नाबालिग बालकों/बालिकाओं की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व प्रभारी निरीक्षक चौक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा धारा 137(2) बीएनएस से सम्बन्धित 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया कर अभियुक्त शुभम सतीश सालुके पुत्र सतीश सालुके निवासी कमलापुर पोस्ट रमापुर थाना वीटा जिला सांगली महाराष्ट्र उम्र 21 वर्ष को मंगलवार 7 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन कैण्ट के प्लेटफार्म नम्बर 09 के समीप से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि 27.09.2025 को अपहृता 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के पिता के द्वारा थाना चौक पर सूचना दी गयी कि उनकी पुत्री दिनांक 12.09.2025 अपने घर से बिना बताये कही चली गयी थी। पुलिस ने दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर प्रभारी निरीक्षक थाना चौक द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका को अभियुक्त शुभम सतीश सालुके के साथ सकुशल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम सी चौक थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा उ0नि0 आलोक कुमार यादव चौकी प्रभारी ब्रम्हनाल उ0नि0 मनीष सिंह म0उ0नि0 सुश्री मानसी वर्मा का० प्रशान्त कुमार तिवारी सर्विलांस सेल पका0 सुनील कुमार यादव शामिल रहे ।



