उत्तर प्रदेशवाराणसी

मिशन शक्ति 5.0 के तहत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चौपाल लगाकर चलाया गया जागरुकता कार्यक्रम

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन मे पुलिस उपायुक्त काशी जोन के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति 5.0 के तहत दिनांक 08.अक्टूबर को थाना कोतवाली पुलिस ने चौकी क्षेत्र गायघाट में चौपाल लगाकर जागरूकता कार्यक्रम/अभियान चलाया । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को न केवल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों और उपलब्ध संसाधनों के बारे में भी पूरी जानकारी देना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी सशक्त पहचान बना सकें।

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को टेम्पलेट बांटा गया तथा कानूनी मदद देने के लिए थानों पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नवीन स्थापित “महिला शक्ति केंद्र” से अवगत कराया गया कि वे अपनी समस्याओं के लिए मिशन शक्ति केन्द्र से सम्पर्क कर सकती हैं, साथ ही साथ महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई जैसे वूमेन पावर लाइनः 1090, महिला हेल्पलाइनः 181, आपातकालीन सेवाः 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइनः 1076, चाइल्ड हेल्पलाइनः 1098, स्वास्थ्य सेवाः 102, एम्बुलेंस सेवाः 108, साइबर हेल्पलाइन 1930, तथा जनपद के प्रमुख अधिकारियों के CUG नंबर।प्रतिभागियों को साइबर अपराध से बचाव, महिलाओं से संबंधित प्रचलित कानूनों एवं सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। चौपाल में कोतवाली पुलिस टीमचौकी प्रभारी गायघाट उ०नि० निहारिका साहू,म०उ0नि0 रोशनी नरवरिया,म०का० नरगिश
म0का0 पूर्णिमा सिंह शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button