नाबालिक को बहला-फुसला कर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम ने नामजद वांछित अभियुक्त आकाश राजभर पुत्र छोटेलाल राजभर निवासी ग्राम सिंहपुर थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी को आज दिनांक 08.अक्टूबर को समय करीब 12.45 बजे हरिबल्लमपुर, रिंग रोड थाना चोलापुर वाराणसी से गिरफ्तार अपहर्ता को सकुशल बरामद किया ।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिनांक 08.अक्टूबर को आवेदक/प्रार्थी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष को अभियुक्त द्वारा बहला-फुसलाकर कही ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्राप्त दिया गया। जिसके आधार पर थाना चोलापुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना उ०नि० अभिजीत सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है। पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया । गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
उ०नि० अभिजीत सिंह, उ0नि0 हरेन्द्र सिंह, म०का० सुनीता कुमारी थाना चोलापुर शामिल रही ।



