उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : श्री श्याम महोत्सव में भजनों की माधुरी और भव्य झांकी ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। श्री श्याम महोत्सव रविवार को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री श्याम बाल मंडल द्वारा आयोजित महोत्सव में देशभर के कई नामी-गिरामी भजन गायक अपने सुरों से श्याम प्रभु की आराधना की। प्रातः संस्था के संरक्षक सूर्योदय शास्त्री के नेतृत्व में रुद्राभिषेक हुआ, तत्पश्चात आचार्य संजय हजारी द्वारा 501 भक्तों के साथ सुंदरकांड का पाठ तथा गजरा उत्सव कृतिका अग्रवाल, मंजू शर्मा, प्रियंका शर्मा, उषा शर्मा, अनीला शर्मा, स्मिता लोहिया, श्रद्धा अग्रवाल, अंजू सराफ के नेतृत्व में समाज की महिला संगठन मारवाड़ी युवा मंच गंगा, वरुण, अन्नपूर्णा, विदिशा, उदया, मारवाड़ी महिला संगठन की पदाधिकारी द्वारा सज धज कर नाचते गाते प्रभु को गजरा पहनाया, निशान चढ़ाया और प्रभु को 56 भोग चढ़ाया और मंगल गीत गाए।

मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेंद्र गोयनका, स्वागताध्यक्ष ओमप्रकाश मित्तल, विजय मोदी, अजीत जैन, नवीन रुंगटा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा पवन शर्मा ने गणेश वंदना से भजन का शुभारंभ किया। जयपुर के प्रख्यात भजन गायक दादा कुमार नरेंद्र, नवीन शर्मा, क्रतिनेय शर्मा, रोहित शर्मा, भवानी चौहान कोलकाता से संजू शर्मा, फतेहाबाद नरेश नरसी वाराणसी के कृष्ण दाधीच सहित कलाकारों ने एक से एक बढ़कर भजनों का रसपान भक्तों को कराया। भजनों पर महिलाएं पुरुष बच्चे झूमते गाते रहे। कोलकाता के कारीगरों द्वारा स्वदेशी सफेद फूलों से पत्तियां व लकड़ियों , स्वेत कपड़ों से भव्य सजावट के साथ स्वदेशी फूलों से प्रभु की अलौकिक झांकी सजाई गई। जिसमें सिंहासन पर प्रभु विराजमान हुए साथ ही दुर्गा जी, गणेश जी, शंकर जी, हनुमान जी भी विराजमान हुए। रात्रि में प्रभु की आरती उतारी गई।

कार्यक्रम संयोजक महेश चौधरी, आनंद स्वरूप अग्रवाल, अंकित शर्मा, आकाश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल डब्बू, अमित शर्मा, प्रदीप तुलस्यान, मीडिया प्रभारी सुरेश तुलस्यान ने उत्सव में आए सभी भक्तों का माल्यार्पण दुपट्टा ओढाकर सम्मान किया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम जालान, मनोज जाजोदिया, सुनील धानुका, नवीन जालान, मनीष गिनोडिया, महेश अग्रवाल, जीतू मोहल्ले, किशोर खंडेलवाल, संजीव अग्रवाल जेएसके , अरविंद जैन, नीरज महर्षि दिलीप शर्मा, सुमित शर्मा, मनीष चौबे, प्रवीण जायसवाल, शिवम शर्मा, सोहम अग्रवाल, पम पम जायसवाल, अनूप केशरवानी, कृष्ण कुमार शर्मा, अक्षत शर्मा, विद्याधर शर्मा, अनिल सराफ, संदीप शर्मा एवं मंडल के सभी सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button