उत्तर प्रदेशनोएडा
क्रिकेट मैच खेल रहे इंजीनियर की मौत , पुलिस जांच में जुटी

नोएडा । सेक्टर , 135 , स्थित क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे क्रिकेट मैच के दौरान रन लेने के लिए भागने पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा । आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक मूल रूप से उत्तराखंड निवासी विकास 36 वर्ष परिवार के साथ दिल्ली में रहते थे। वह नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। रविवार को वह अपने साथियों के साथ क्रिकेट ग्राउंड में क्रिकेट मैच खेल रहे थे। इसी दौरान वह रन लेने के लिए दौड़े। अचानक बेहोश होकर नीचे गिर पड़े, वहां पर मौजूद साथी उन्हें नजदीक के जेपी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



