उत्तर प्रदेशपिंडरा

UP News : स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में बनने वाले पर्यटन स्थल का पिंडरा विधायक अवधेश सिंह ने की भूमि पूजन

सवांददाता पिण्डरा। वाराणसी विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा करखियांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मृति में करखियांव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पर्यटन स्थल विकस एवं सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन ग्राम सभा करखियांव में पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ। संबंधित अधिकारी द्वारा फेज वन की लागत 18 करोड़ 25 लाख 65 हजार बताई गई।
अपने संबोधन में पिंडरा विधायक ने कहा कि करखियांव के शहीदों के सम्मान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवम प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के तरफ से एक अविष्मार्निय कृति स्थापित की जा रही है।

Advertisements

देश के आज़ाद हुए इतने वर्षो के बाद भी इन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की सुधि आज तक किसी ने भी नही ली। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि यह अनूठी कृति पिंडरा के इतिहास में एक अलग छाप छोड़ेगी। इस दौरान उपजिलाधिकारी पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, तहसीलदार पिंडरा विकास पाण्डेय, उपनिदेशक पर्यटन आर के रावत, खण्ड विकास अधिकारी पिंडरा छोटेलाल तिवारी,जिलाउपाध्यक्ष भाजपा पवन सिंह,प्रमोद सिंह,पूर्व प्रधान विक्रमा सिंह,जिलामंत्री फौजदार वर्मा,मंडल अध्यक्ष बसंत उपाध्याय, सुनील दत्त वर्मा,डॉ. अशोक गौतम,आशीष सिंह,सर्मेश सिंह, अजय पटेल,अरबिंद मिश्रा, मनीष पाठक, अभिषेक प्रताप ,आदित्य अवधेश मिश्रा, दुबे,ग्राम प्रधान शशि कन्नौजिया,महेश सिंह,संजय पाण्डेय,अवधेश सिंह समेत भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button