उत्तर प्रदेशजालंधर

फर्जी जमानत करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश , सात आरोपी गिरफतार, फर्जी जमानत संबंधित कागजात बरामद

Advertisements

जालंधर। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो फर्जी दस्तावेज के जरिए आपराधिक मामलों में 60 से अधिक आरोपितों की जमानत करवा चुका है । ये लोग आरोपितो को जमानत दिलवाने के लिए अदालत में फर्जी पहचान पत्र आदि जमा करवाते थे पुलिस ने गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार लोग जालंधर, दो अमृतसर और एक कपूरथला का निवासी है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रवि कुमार निवासी गाखला कॉलोनी, सुखदेव कुमार, राकेश कुमार, जोधा, कपूरथला के फत्तूढींगा निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गी और अमृतसर के छेहरटा निवासी पंकज राम उर्फ गंजू व गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ थाना भार्गव कैंप में केस दर्ज कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से 122 फर्जी आधार कार्ड, 41 फर्जी जिला कलेक्टर कार्ड, नंबरदार कार्ड, तहसीलदार और नंबरदार की 15 फर्जी मुहर, 35 फर्द, एक कंप्यूटर, एक प्रिंटर और सात स्टांप पैड बरामद किया हैं। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि यह लोग फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमानत करवाने के बदले केस के हिसाब से पैसे लेते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button