उत्तर प्रदेश

UP News: चुनाव के बाद सपा समाप्त हो जाएगी और कांग्रेस के बारे में लोग पूछेंगे कौन कांग्रेस : राजनाथ सिंह

सहारनपुर । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेहट रोड स्थित पानसर के किसान विद्या मंदिर इंटर कालेज में भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया उन्होंने हाथ उठा कर उपस्थित जनसमूह को अभिवादन किया इस दौरान पंडाल ठाकुर राजनाथ सिंह जिंदाबाद के नारो से गूंज उठा तत्पश्चात जनसमूह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। हमने अपने घोषणापत्र में देश की जनता से वादा किया था कि जिस दिन हमें संसद में बहुमत मिल जाएगा। हम जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त देंगे। हमने अनुच्छेद 370 को चुटकी बजा कर समाप्त कर दिया। श्री सिंह ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान को लैंड कराने वाला भारत दुनिया का अकेला देश है। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हो सका है। उन्होंने ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने रुस युक्रेन युद्व के दौरान युक्रेन में फंसे हमारे 22,500 बच्चों को सुरक्षित निकलवाया। राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने रुस, युक्रेन और अमेरिका के राष्ट्रपति से बात कर साढे चार घंटे के लिए युद्व रुकवाया। यह भारत की ताकत है।2014 में हमें जनादेश मिला और 2019 में जनता ने और बढ़-चढ़कर आशीर्वाद दिया। जनता की इच्छा के अनुरुप भारत के मस्तक को विश्व में ऊंचा करने का काम को मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है। पहली बार हमारे देश के वैज्ञानिकों ने करिश्माई काम किया है। अभी तक रुस और अमेरिका के बारे में आप सुनते थे। भारत के बारे में लोग कहते थे गरीबों का देश है कंगालों को देश है। आज से कुछ वर्ष पहले तक यह धारणा भारत के बारे में थी लेकिन अब भारत के वैज्ञानिक धरती पर ही नहीं चंद्रमा पर भी लैंडिंग करने में कामयाब हो गए हैं। आज यह भारत की हैसियत है।सपा और कांग्रेस अफवाह फैला रही कि राजपूत नाराज हैं, हम सबको मना लेंगे। 2024 के चुनाव के बाद सपा समाप्त हो जाएगी और कांग्रेस के बारे में लोग पूछेंगे कौन कांग्रेस? राजनाथ सिंह ने कहा कि संसद में बहुमत मिलते ही हमने चुटकी बजा कर तीन तलाक की प्रथा को खत्म कर दिया। हम लोग जात पंथ-मजहब की नहीं इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करते हैं। हमने वादा किया था जिस दिन बहुमत मिल जाएगा। हम अयोध्या की धरती पर भगवान राम का भव्य मंदिर बनाएंगे। हमने वह कर दिखाया है। 2014, 2019 और 2022 में भी अफवाह फैलाई थी। कभी पिछड़ों को तो कभी ब्राह्मण को नाराज बताया। उन्होंने कहा कि जहां तक सपा और कांग्रेस का सवाल है। मुझे याद है कि जब 2017 का विधान सभा का चुनाव चल रहा था तो इन लाेगों ने नेरेटिव चलाया कि भाजपा से उप्र के पिछडे़ नाराज हैं। 2019 में चलाया कि ब्राह्म्ण नाराज हैं। 2022 में नेरेटिव चलाया कि जाट नाराज हैं। अब यह नेरेटिव चला दिया कि राजपूत नाराज हैं। लेकिन कांग्रेस या सपा यह मानने को तैयार नहीं है कि इनसे पूरी यूपी नाराज है। और यदि किसी की नाराजगी होगी तो उसका समाधान सपा कांग्रेस नहीं निकाल सकती। उसका समाधान भी अगर कोई निकाल सकता है तो वह भाजपा ही है। श्री सिंह ने कहा कि सपा की हालत यह हो गई है कि वह रोज प्रत्याशी बदलती है, जबकि कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद लोग पूछेंगे कि सपा कौन क्योंकि सपा समाप्त पार्टी है। लोग पूछेंगे कि कांग्रेस कौन? यह हालत इन लोगों की है।राजनाथ सिंह ने कहा कि उप्र में जब भी कोई कार्यक्रम होता है तो मुझे आत्मिक सुख की प्राप्ति होती है। वे उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के बेहट की धरती से इस चुनावी अभियान का आगाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस सच्चाई को जानती है कि पीएम मोदी और योगी अपनी जिम्मेदारी का ठीक तरह से निवर्हन कर रहे हैं।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button