Varanasi News: भेलूपुर पुलिस ने अवैध देशी तमंचा व दो जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वाराणसी । पुलिस आयुक्त के द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 के मद्देनजर चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक- 10.04.2024 को छोटी पटिया में धोबी घाट मैदान के पास से अभियुक्त आरिफ उर्फ आसिफ जमाल उर्फ महाजन अन्सारी पुत्र स्व० शाहिद जमाल नि० मकदूम बाबा बजरडीहा थाना भेलूपुर उम्र करीब 28 वर्ष को एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0-145/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना के संबंध में बताया गया की वादी मुकदमा उ०नि० दिनेश कुमार मौर्या चौकी प्रभारी बजरडीहा थाना भेलूपुर वाराणसी मय हमराही पुलिस बल के साथ द्वारा मुखबिर सूचना पर अभियुक्त आरिफ उर्फ आसिफ जमाल उर्फ महाजन अन्सारी पुत्र स्व० शाहिद जमाल नि० मकदूम बाबा बजरडीहा थाना भेलुपूर वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष को एक अवैध देशी तमचा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ छोटी पटिया में धोबी घाट मैदान के पास से गिरफतार किया ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक श्री विजय कुमार शुक्ला उ0नि0 श्री दिनेश कुमार मौर्या चौकी प्रभारी खोजवां
उ0नि0 सत्यदेव गुप्ता का0 संदीप सिंह का0 संदीप कुमार सिंह शामिल रहे ।



