उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी दक्षिण से भाजपा टिकट के लिए हर्षित पाठक की दावेदारी, विकास और सुशासन का संकल्प

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता व युवा समाजसेवी हर्षित पाठक (प्रीतम) द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर क्षेत्र के समस्याओं तथा आगामी विधानसभा चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी से टिकट की औपचारिक दावेदारी प्रस्तुत की गई। प्रेस वार्ता मे हर्षित पाठक ने कहा कि वे लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसेवा, सामाजिक कार्यों एवं जनता की समस्याओ के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उन्हें पाटी ‌द्वारा अवसर प्रदान किया जाता है, तो वे वाराणसी दक्षिण को विकास, पारदर्शिता एवं सुशासन का मॉडल क्षेत्र बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, यातायात एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उनके पास स्पष्ट कार्ययोजना है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि युवाज्ञी, व्यापारियों एवं आम जनता का उन्हें व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। हर्षित पाठक ने पाटी नेतृत्व से आग्रह किया कि उनके जमीनी कार्य, जनसमर्थन एवं संगठन के प्रति निष्ठा को ध्यान में रखते हुए उन्हें उम्मीदवार के रूप में मौका दिया जाए, जिससे वे पार्टी को मजबूत जीत दिला सकें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता ने हर्षित पाठक के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हे पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button