उत्तर प्रदेशवाराणसी

Chandauli : पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान व उनके उत्थान व सशक्तिकरण हेतु है प्रतिबद्ध

Shekhar pandey

Advertisements

चंदौली , निष्पक्ष काशी । मिशन शक्ति फेज-05” के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के उत्साहवर्धक परिणामों के दृष्टिगत शासन के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने व उन्हें जागरूक करने हेतु सभी महिला पुलिसकर्मियों को दिए गए आदेशों के क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरुक व सशक्त किया जा रहा है। अब महिलाओं/बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर थाना, पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नही आना पड़ेगा अपितु “शक्ति दीदी” नियमित अन्तराल पर विभिन्न गांवों में उपस्थित होकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही उनसे संवाद कर उनकी शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निराकरण कराया जा रहा है। महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव की महिलाओं के साथ एक “शक्ति दीदी” के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त व सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण महिलाओं के साथ बेहतर/निरंतर संवाद हेतु “शक्ति दीदी” व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जुड़ी हैं। समस्या कोई भी हो कभी भी, कहीं भी ग्रामीण महिलाएं “शक्ति दीदी” से निसंकोच बात कर सकती हैं। खाकी रंग में कार्यरत शक्ति दीदी भ्रमण के दौरान महिलाओं के विभिन्न समस्याओं जैसे- विधवा पेंशन या कोई शोहदा किसी को परेशान कर रहा हो या एफ.आई.आर. की कॉपी मिलने में दिक्कत हो यह सब चीजों का समाधान तुरंत प्रार्थना पत्र के साथ करा सकती हैं एवं एफ.आई.आर. की प्रति थाने से प्राप्त कर व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर सकती हैं। आज 10 मई को जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत “शक्ति दीदी” द्वारा अपने-अपने बीट क्षेत्र में भ्रमण किया गया, जिसमें भारी संख्या में महिलाओं/बालिकाओं व बच्चों से महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा संवाद कर महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं व शिकायतों के विषय में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके निस्तारण हेतु तत्काल प्रयास किए गए। उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन) फेज़-5 के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे-1090,112,1076,1098,108 की विस्तृत जानकारी देते हुए आकस्मिक परिस्थितियों के दौरान इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। नारी के जीवन को न समझो बेकार असल में समाज का यही है आधार!”
नारी शक्ति से ही बनेगा मजबूत समाज, जब होगा स्त्री का हर घर सम्मान, तभी बनेगा हमारा भारत महान”।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button