Accident : नशे में धुर्त कार चालक ने कई लोगो को रौंदा,तीन लोगो की दर्दनाक मौत कई घायल , चालक पुलिस हिरासत में

लखीमपुर खीरी । शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने एक किलोमीटर के दायरे में पांच लोगों को रौंद दिया। जिससे दादी-नाती समेत तीन लोगों की मौत हो गई व दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका उपचार चल रहा है।
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं । घटना मितौली थाना इलाके में कस्ता ईदगाह और यहां से एक किलोमीटर के दायरे में साइकिल और बाइक सवार पांच लोगों को इको कार चालक चौमी कश्यप शहदरी, लखीमपुर ने रौंदा था। हादसे में 15 साल के किशोर सहित दो लोगों की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी, जबकि दो तीन गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर किया था। इलाज के दौरान रामश्री 55 पत्नी बांकेलाल निवासी रसूलपुर की मौत हो गई।पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के पुत्र सुशील ने बताया कि उनकी मां पकरिया मायके जा रही थीं। वह नाती प्रिंस के साथ साइकिल से जा रही थीं।
हादसे में दादी और नाती की जान चली गई। चालक ने करीब पांच सौ मीटर दूर ईंट भट्ठे के पास साइकिल सवार जगजीवन निवासी बहमनाबाद थाना नीमगांव को टक्कर मार दी थी। इसके बाद उसने सरायन नदी पुल के आगे बाइक सवार मितौली क्षेत्र के पकरिया निवासी श्याम नारायण व गोलू निवासी महेवा थाना महोली को टक्कर मारी। बताया जाता है कि गोलू पकरिया गांव अपनी रिश्तेदारी में आया था।
इधर अभी तक दो घायलों में गोलू निवासी महेवा थाना महोली का इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा है, जबकि दूसरे घायल जगजीवन निवासी बहमनाबाद का इलाज लखीमपुर में चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार हादसे में जान गंवाने वालों में 15 साल का प्रिंस भी शामिल है। प्रिंस दादी के साथ जा रहा था। वह परिवार में अकेला चिराग था, जबकि दो छोटी बहनें हैं। प्रिंस के पिता सुशील ने बताया कि उसका पुत्र पढ़ने लिखने में होनहार था। इस बार उसने कक्षा नौ में प्रवेश लिया था। वह दादी को छोड़ने उनके मायके जा रहा था।