Varanàsi : वाराणसी में बिहार पुलिस टीम ने रूरल-बैंक के डॉयरेक्टर के फ्लैट पर की छापेमारी , परिजनों से 3 घंटे तक पूछताछ

वाराणसी। बिहार पुलिस और स्पेशल जांच टीम ने शुक्रवार को बिहार रुरल बैंक शाखाओं के डायरेक्टर के फ्लैट पर छापेमारी की । टीम ने बैंक डायरेक्टर के फ्लैट को खंगाला, फ्लैट में मौजूद परिजनों से पूछताछ की। तीन घंटे तक चली कार्रवाई के बाद टीम कुछ दस्तावेज और कुछ नगदी भी बरामद किया है। जिसकी जानकारी टीम ने नहीं दी। कार्रवाई के दौरान सोसाइटी में हड़कंप की स्थिति रही। ब्लॉक और फ्लैट में किसी को प्रवेश नहीं दिया गया, इस दौरान परिवार के सदस्य भी बाहर नहीं निकले। माना जा रहा कि बैंक से किसी बड़ी धनराशि ट्रांसफर के मामले में टीम जांच करने आई थी। बताया जा रहा हैं कि
बिहार के पटना निवासी विपिन तिवारी बिहार के कुछ जिलों में ग्रामीण स्तर पर बैंक का संचालन करते हैं। रूरल बैंक की शाखाएं गांव में हैं, जहां पर छोटी धनराशि डिपॉजिट और विड्रॉल हो सकती है। विपिन के बच्चे बनारस में पढ़ते हैं और वे बुद्धा हाइट्स में 1408 फ्लैट में रहते हैं। बिहार में उनकी बैंक शाखाओं में पिछले दिनों कई बार बड़ी धनराशि का ट्रांजैक्शन का डिटेल सामने आया तो पुलिस समेत स्पेशल टीम सतर्क हुई ।
बाहर के खातों से ग्रामीण बैंक के खातों में नगदी का ट्रांसफर किया गया, फिर अलग-अलग ब्रांच से इसे निकाला गया। अंदेशा जताया गया कि यह किसी बड़े एमाउंट की मनी लॉड्रिंग हो सकती है। इस बाबत उन खातों का विवरण मांगा गया लेकिन बैंक कर्मियों ने डायरेक्टर के अधिकृत होने की जानकारी दी।
शुक्रवार को बिहार पुलिस के साथ स्पेशल जांच टीम वाराणसी पहुंची और सारनाथ थाना क्षेत्र के बुद्धा हाइट्स में विपिन तिवारी का फ्लैट खंगाला। पूछताछ की और कुछ दस्तावेज को बरामद करने के बाद अपने साथ ले गई। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस और सोसाइटी के सुरक्षा कर्मी आदि लोग मौजूद रहे ।



