Varanasi : काशी प्रीमियर लीग: बनारस में टेनिस बॉल टी-10 टूर्नामेंट, करोड़ों के इनाम का ऐलान

Shekhar Pandey
वाराणसी। बनारस में आयोजित होने वाले काशी प्रीमियर लीग को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में काशी प्रीमियर लीग के चेयरमैन शाबान खान ने कहा कि बनारस की धरती पर टेनिस बॉल का टी 10 क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित होने जा रहा है, जिसमें भारत के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। काशी ही नहीं अपितू पूरे देश के क्रिकेट खिलाड़ीयों को एक विश्व स्तरीय प्लेटफॉर्म देने की तैयारी की जा रही है। क्षितिज खुराना ने बताया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 जनवरी 2026 से प्रारंभ कर दी गई है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.kplkashi.com पर जाकर खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ट्रायल के उपरांत खिलाड़ीयों का चयन किया जाएगा और कुल आठ टीम बनाई जाएगी।विश्वस्तरीय आईपीएल के जैसे ही आठों टीम के मालिक होंगे और हर टीम में 16-16 खिलाड़ीयों को वो उनके रैंकिंग के हिसाब से चयन करेंगे। यह टूर्नामेंट कुल 7 दिन चलेगा, दिन और रात मिलाकर कुल 15 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट आईपीएल के तुरंत बाद शुरू किया जायेगा। खिलाड़ी नोमान खान ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के साथ ही जल्द ही विभिन्न जिलों में ट्रायल शुरू होने जा रहा है जिसमें अपने जिले या नजदीकी जिले में खिलाड़ी पहुंचकर अपना ट्रायल दे सकते हैं।
रणजी खिलाड़ी शहनवाज खान ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 1 करोड रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे जिसमें प्रमुख रूप से विजेता टीम को 20 लाख रुपए, उपविजेता टीम को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले को मैन ऑफ द सीरीज के रूप में एक कार तथा बेस्ट बॉलर और बैट्समैन को एक-एक बाइक दी जाएगी। हर मैच में मैन ऑफ द मैच को 5000 रुपए दिए जाएंगे। बोर्ड ऑफ मेम्बर उमंग ने बताया कि टूर्नामेंट कई प्लेटफार्म पर सीजन प्रसारित किया जायेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वरूप तिवारी, उन्मान शेख, इब्राहिम खान, गोलू उपाध्याय, धनेश्वर साहनी आदि मौजूद रहे।



