उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : थाना चेतगंज पुलिस ने 4 माह से लापता युवती को जयपुर से बरामद कर परिजनों को सौंपा

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चेतगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब चार माह से लापता 19 वर्षीय युवती को पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर 2025 को थाना चेतगंज में गुमशुदगी संख्या 34/2025 दर्ज कराई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के निर्देशन में विशेष जांच दल का गठन किया गया। प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने सर्विलांस सेल की मदद से करीब 150 मोबाइल नंबरों के सीडीआर खंगाले और कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।

जांच के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों समेत वाराणसी के कई क्षेत्रों में तलाश की गई। मुखबिर से जयपुर के आसपास सुराग मिलने पर पुलिस टीम सर्विलांस के आधार पर राजस्थान पहुंची। वहां 10 फरवरी 2026 को तड़के करीब 3:10 बजे प्रेमनगर, भूतल तेजाजी मंदिर के पास, वार्ड नंबर 03, जैतपुरा थाना दौलतपुर, जयपुर से युवती को बरामद किया गया।

पुलिस युवती को वाराणसी लेकर आई और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे सकुशल परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार युवती बालिग है और उसने बिना परिवार को बताए जयपुर में विवाह कर लिया था। वर्तमान में परिजनों को इस पर कोई आपत्ति नहीं है।

इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक अली अतहर (चौकी प्रभारी तेलियाबाग), उपनिरीक्षक संदीप कुमार चौरसिया, मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक आदर्शिका, उपनिरीक्षक अंकिता कुमारी, कांस्टेबल किशन गौड़, महिला कांस्टेबल निशा तथा सर्विलांस सेल के कांस्टेबल प्रशांत तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button