उत्तर प्रदेशगाज़ीपुर

Ghazipur News: गाजीपुर से बड़ी खबर , बारातियों से भरी बस में आग लगने से दस लोगो की मौत , कई झुलसे

गाजीपुर । मरदह थाना से 400 मीटर के पास एच टी तार के चपेट में आने से बारातियाओ से भरी एक निजी बस में आग लगने से दस लोगो की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई । जबकि कई लोग झुलस गए है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बस में बीस लोगों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर चीख पुकार मची हुई है।बस मऊ से एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही थी । हादसे का शिकार हुई बस बरातियों से भरी बताई जा रही है। कुल 38 बराती बस में सवार थे। सूचना पाकर मौके पर मोबाइल फोरेंसिक टीम भी पड़ताल के लिए पहुंच गई है ।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार एचटी लाइन के संपर्क में आने से बस हादसे का शिकार हो गई। आग की चपेट में आने से करीब दस लोगों की मौत हो गई है, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बस मऊ से एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही थी। मौके पर गुस्साए लोग पथराव कर रहे हैं। पुलिस भी मौके पर है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी ने बताया कि गाड़ी जनपद के बाहर की है। यह घटना कैसे हुई है देखा जा रहा है। कितने लोगों की मौत हुई है। अभी यह बता पाना मुश्किल है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने झुलसे लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button