Chandauli News: लड़की को शादी का झांसा देकर अपहरण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली । पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सकलडीहा संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये गिरफ्तारी अभियान में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-50/2024 धारा 363/366 भादवि का वांछित अभियुक्त रामबचन पाल पुत्र बद्दू पाल निवासी ग्राम अमावल थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली को दिनांक 10.04.2024 समय 17.10 बजे सकलडीहा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। मुकदमा उपरोक्त के अभियुक्त द्वारा अपहृता को शादी का झांसा देकर अपहरण किया गया था। बरामदगी एंव गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
SO संजय कुमार सिंह कोतवाली सकलडीहा उ0नि0 शिवकुमार यादव म0हे0का0 रीमा यादव
का0 अजीत चौहान शामिल रहे ।



