Chandauli News : मढ़िया और उसके आस पास के गांव में पानी बिजली की घोर समस्या,प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद भी कोई सुनवाई नहीं

चंदौली। मढ़िया गांव में पानी और बिजली कटौती से गुस्साए महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओ ने कहा कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है। वैसे-वैसे बिजली कटौती भी अधिक हो रही है। महीनों से नल में पानी नहीं आ रहा हैं जिससे महिलाओं को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को मढ़िया व उसके आस पास की महिलाए बच्चे और अन्य लोगो ने एकत्र होकर मढ़िया स्थित पंप पर जिला प्रशासन के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए कहा कि जल निगम के एक्सईएन को फोन करने पर उठता नहीं है ।
जबकि मढ़िया क्षेत्र सहित आधा दर्जन से अधिक गांव में बिजली और पानी की गंभीर समस्या लगातार तीन महीनों से चल रहा हैं पानी घरों तक नहीं पहुंच रहा हैं।वही बीते तीन दिनों से लगातार विधुत की आगोशित कटौती से लोग त्रस्त हैं लोग पानी के लिए दूर दराज के हैंड पंपों से पानी ला कर इस्तेमाल कर रहे हैं ।



