उत्तर प्रदेशचंदौली
Chandauli : चकिया पुलिस टिम ने एनबीडब्लू के तहत तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

चंदौली, निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु वांछित/वारण्टीयों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन दिगम्बर कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी चकिया नामेन्द्र कुमार के कुशल निर्देशन में माननीय न्यायालय से जारी NBW में गिरफ्तारी हेतु चकिया पुलिस द्वारा आज दिनांक 11.06.2025 अभियुक्तगण
सुखराम पुत्र गिरजा , मुखई पुत्र गिरजा निवासीगण वार्ड नं0 02 पुरानी चकिया व दशमी पुत्र दलसिंगार निवासी ग्राम मोहम्मदाबाद थाना चकिया जनपद चन्दौली को उनके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम चकिया कोतवाली थानाध्यक्ष अतुल कुमार ,उ0नि0 हरेन्द्र यादव उ0नि0 दयाशंकर पटेल हे0का0 धर्मराज कुमार शामिल रहे ।



