Varanàsi News : वाराणसी में रोटरी क्लब शिवाय का चौथा पदग्रहण समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ

वाराणसी। 10 अगस्त दिन शनिवार को होटल रेजेंसी वाराणसी में रोटरी क्लब वाराणसी शिवाय का चौथा पदग्रहण समरोह भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ / जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद सिंह को निवर्तमान अध्यक्ष राहुल सिंह तथा नवनिर्वाचित सचिव जयराम त्रिपाठी को निवर्तमान सचिव गौरव सिंह ने पदभार सौपा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी जी ए-आशुतोष अग्रवाल रहे। इस कार्यक्रम में ए जी- मीना सिंह भी उपस्थित रहीं, मुख्य अतिथि ने रोटरी क्लब वाराणसी शिवाय के द्वारा किये हुए कार्यों की काफ़ी सराहना की तथा सामाजिक कार्यों के प्रति क्लब की सक्रीयता को बनाये रखने की शुभकामना दी

अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने अपने आगामी कार्यों का विवेचना किया तथा इसी दिन एक जरुरत मंद को व्हीलचेयर तथा ऑक्सीजन सिलेंडर दान में दिया गया इसअवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रो. संजय अग्रवाल रो. उत्तम अग्रवाल तथा अन्स क्लब से आये अध्यक्ष और सचिव भी उपस्थित रहे तथा रोटरी शिवाय के सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन रो. सरिता सिंह एवं रो. सुरेखा कपूर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन रो. सर्वेश राय ने किया।



