उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi News : उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ का क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न, नई कार्यसमिति का गठन

वाराणसी। दिनांक 11 सितंबर को कैंट स्थित रोडवेज सभागार में उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ का क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ की क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती ममता दुबे ने की। कार्यसमिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया, और चुनाव अधिकारी श्री आर० टी० भट्ट की उपस्थिति में क्षेत्रीय कार्यसमिति का चुनाव संपन्न हुआ।

Advertisements

इस सम्मेलन में प्रदेश के पदाधिकारियों में प्रदेश अध्यक्ष श्री डी०के० त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री श्री दिनेश कुमार उपाध्याय, उपाध्यक्ष श्री कौशल मुनि मिश्र, उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव, और वाराणसी क्षेत्र के कई संगठन के शाखा पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

नवगठित कार्यसमिति 2024-25 के प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

क्षेत्रीय अध्यक्ष: संजय कुमार
क्षेत्रीय मंत्री: राजेश कुमार सिंह
उपाध्यक्ष: रमाकांत उपाध्याय, रेवती शर्मा
संगठन मंत्री: प्रवीण
संयुक्त मंत्री: संतोष सिंह
सम्मेलन में परिवहन निगम में संविदा और आउटसोर्स श्रम शक्ति के उत्पीड़न, अवैध संचालन, और नियमित कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय के मुद्दों पर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही मृतक आश्रितों की नियुक्ति, निगम और कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए उत्तर प्रदेश शासन और निगम प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button