Varanasi : सिगरा में श्री बनारस ज्वेलर्स के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ
Shekhar pandey
वाराणसी। रथयात्रा, सिगरा रोड स्थित स्वास्तिक सिटी सेंटर परिसर मे पुरानी ज्वैलरी प्रतिष्ठान श्री बनारस ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड के नए साज-सज्जे के उपरांत शनिवार को नवनिर्मित प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठा का शुभारंभ श्री बनारस ज्वेलर्स के डायरेक्टर गणेश अग्रवाल एवं धर्मपत्नी मधु अग्रवाल के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर शोरूम के डायरेक्टर गणेश अग्रवाल एवं पुत्र रजत अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि यह प्रतिष्ठान काफी पुरानी है। अब दूसरे फ्लोर पर भी प्रतिष्ठान का विस्तार कर आधुनिक साज-सज्जे के साथ ग्राहकों के लिए शुभारंभ किया गया है। हमारे यहां डायमंड ज्वेलरी, गोल्ड ज्वेलरी एवं सिल्वर ज्वेलरी की एक से बढ़कर एक आधुनिक वैरायटी एवं क्वालिटी है।
दिपावली आदि त्योहार के सीजन को देखते हुए ग्राहकों के लिए सभी ज्वेलरी पर 5% मेकिंग चार्ज छुट की स्कीम चल रही है। 22 कैरेट हॉलमार्क ज्वेलरी की शुद्धता और गुणवत्ता के लिए बनारस ज्वेलर्स सदैव प्रसिद्ध रहा है। सभी से अनुरोध है कि एक बार प्रतिष्ठान पर अवश्य पधारे और स्कीम का लाभ उठाये। शुभारंभ के अवसर पर पर मुख्य रूप से गणेश अग्रवाल, रजत अग्रवाल, मधु अग्रवाल, कनिका अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सतीश अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में ग्राहकों के अलावा नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना की रिपोर्ट



