Varanasi : कॅरम प्रतियोगिता का शुभारंभ, विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी प्री-क्वार्टर में पहुंचे

Shekhar pandey
वाराणसी। स्वर्गीय दुर्गावती देवी इंटर स्कूल जूनियर सब जूनियर और सीनियर कैरम प्रतियोगिता सिंह निकेतन मलदहिया में शुभारंभ हुआ। खेले मैचों में 14 वर्ष आयु के बालिका वर्ग में-आराध्या तिवारी एपीएस चोलापुर, सायरा बानो-मरियम एजूकेशन, अंशू यादव एपीएस चोलापुर और क्रिति एचएमएस पहाड़िया के अन्तिम चार में जगह बनाने में कामयाब रहीं तो वहीं पूर्वी मिश्रा एपीएस चोलापुर, नंम्रा बख्तियार डालिम्स राम कटोरा, श्रेया गौतम सनबीम बरूणा, नाव्या सिंह- न्यू लाइव इंग्लिश स्कूल, निगार सिराज- डालिम्स रामकटोरा, निगार सेराज सनबीम भगवान पुर, श्रेयांशी सनबीम भगवानपुर, वैष्णवी पांडे एपीएस चोलापुर,12 वर्ष आयु वर्ग के बालिका वर्ग के अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रहीं।
12 आयु वर्ग बालक वर्ग में अर्पित सरोज एचएमएस पहाड़िया, शशांक सिंह एपीएस चोलापुर, सात्विक मिश्रा एपीएस चोलापुर, हर्षदीप सिंह एचएमएस पहाड़िया, असद सरफराज डालिम्स रामकटोरा, तेजस प्रकाश एपीएसस चोलापुर, आयुष कुमार एपपीएस चोलापुर, विक्रमजीत सिंह डालिम्स मोहिनी कुंज, राज सिंह एपपीएसस चोलापुर,शिखा शशांक पटेल सनबीम सारनाथ, प्रांजल जायसवाल एपीएस चोलापुर, अजीत अजय सनबीम बरूणा, आर्यन सिंह एचएमएस पहाड़िया, राज सिंह एपीएसस चोलापुर लगातार तीसरी विजय के साथ प्री क्वार्टर में पहुंच गये।14 वर्ष आयु वर्ग के बालक वर्ग में -अंशुमान सिंह एचएमएस पहाड़िया, अरिंदम त्रिवेदी डालिम्स रामकटोरा, सूर्यांश मिश्रा एपीएस चोलापुर, शिवांश वर्मा डालिम्स रामकटोरा, अनुपम गौरव सनबीम भगवान पुर,निशांत सिंह एपीएस चोलापुर, अंकित कुमार एचएमएस पहाड़िया, दिव्यांशु पटेल एपीएस चोलापुर, रुद्र नारायण सिंह सनबीम भगवानपुर, मोहम्मद हमजा मरियम एजुकेशन, लक्ष्य नारायण एचएमएस पहाड़िया, हितेश चौरसिया सनबीम भगवानपुर, ओम गर्ग एसएमएस पहाड़िया, अंश श्रीवास्तव एचएमएस पहाड़िया, फैजान अली एपीएस चोलापुर भी तीसरे चक्र की बाधा पार करके प्री क्वार्टर में जगह बनाने में सफल रहे।
वाराणसी कैरम एसोसिएशन और सिंह सर्वार्थ सिद्धि ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में 15 सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों के 12 14 और 18 आयु वर्ग के 170 बालक बालिका खिलाड़ियों सहित दो दर्जन सीनियर वर्ग के महिला वर्ग के खिलाड़ियों को भी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कैरम बोर्ड पर स्ट्राइक करके किया । इससे पूर्व स्वर्गीय दुर्गावती देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इंटरनेशनल रेफरी रमेश कुमार वर्मा, सहायक प्रधान निर्णायक रेणुका राय के देखरेख और आयोजन सचिव अश्विनी चकवाल के नेतृत्व में अम्पायर प्रसाद सोनी, अभिषेक विश्वकर्मा, सन्दीप यादव, अश्वनी मौर्या, रामदयाल यादव, प्रियांशु यादव, नूरैन खान, विनोद यादव , आर्या, सौम्या , कुणाल गोस्वामी आदि ने मैचों का सफल संचालन किया।



