उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : प्रमिला हॉस्पिटल द्वारा एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस एवं सुपरबग्स जैसे गंभीर विषय पर आयोजित , विशेष संवादात्मक सत्र का सफल आयोजन

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, 11,जनवरी सारनाथ स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में प्रमिला हॉस्पिटल द्वारा एंटीबायोटिक रेज़िस्टेंस एवं सुपरबग्स जैसे गंभीर विषय पर आयोजित विशेष संवादात्मक सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विशेषज्ञता से जुड़े ख्यातिलब्ध चिकित्सकों ने सहभागिता की और इस समस्या पर गहन विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. ए पी सिंह, डॉ राममूर्ति सिंह,डॉ अश्विनी चौबे,डॉ मनोज गुप्ता,डॉ. पियूष हरि, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. हिमानी रस्तोगी, एवं डॉ. धन्वन्तरी शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संक्रमण एवं एंटीबायोटिक रेज़िस्टेंस से जुड़े विषयों पर क्लिनिकल प्रैक्टिस और लैब मेडिसिन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।

यह सत्र पारंपरिक व्याख्यान से अलग एक पूर्णतः संवादात्मक मंच के रूप में आयोजित किया गया, जहाँ चिकित्सकों ने अपने व्यावहारिक अनुभव, जटिल मामलों और चुनौतियों को साझा किया। बइस अवसर पर प्रसिद्ध माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. पियूष हरि, न्यूबर्ग लैब्स की वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डॉ. हिमानी रस्तोगी तथा सम्वेदना हॉस्पिटल की इंफेक्शियस डिज़ीज़ विशेषज्ञ डॉ. मोनिका गुप्ता ने एंटीबायोटिक रेज़िस्टेंस, आधुनिक जांच पद्धतियों एवं संक्रमण प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। पैनलिस्ट विशेषज्ञों ने चिकित्सकों के प्रश्नों का समाधान करते हुए व्यवहारिक सुझाव भी साझा किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. धन्वन्तरी शुक्ला, कंसल्टेंट न्यूरोसर्जन एवं चेयरपर्सन, प्रमिला हॉस्पिटल द्वारा किया गया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एंटीबायोटिक रेज़िस्टेंस आज चिकित्सा जगत के लिए एक गंभीर चुनौती है और इससे निपटने के लिए लैब विशेषज्ञों एवं क्लिनिशियंस के बीच सतत संवाद अत्यंत आवश्यक है। प्रतिभागी चिकित्सकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं व्यवहारिक बताया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों का निदेशक डॉ एस एन राय,श्री जयशंकर तिवारी एवं पवन रावत जी के द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम आए सभी प्रतिभागी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए डॉ. एस. एन. राय ने बताया कि इस तरह के आयोजन के लिए प्रमिला हॉस्पिटल प्रबंध आपके दिशानिर्देश में सदैव तत्पर रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button