उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : कचहरी क्षेत्र में कलर-कोडेड पार्किंग व्यवस्था लागू, अधिवक्ताओं को निःशुल्क पास वितरण

Shekhar Pandey : 8175874935

Advertisements

वाराणसी। कचहरी क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग से उत्पन्न जाम की समस्या के समाधान के लिए पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल की पहल पर कलर-कोडेड पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है। गुरुवार को इस नई व्यवस्था का शुभारंभ करते हुए पुलिस आयुक्त ने अधिवक्ताओं के वाहनों पर पार्किंग पास चस्पा कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

नई व्यवस्था के तहत पार्किंग स्थलों का स्पष्ट चिन्हांकन किया गया है। हरी पट्टी के भीतर दोपहिया और पीली पट्टी के भीतर चारपहिया वाहनों की पार्किंग निर्धारित की गई है। निर्धारित स्थानों के अतिरिक्त सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी, जिससे मार्ग अतिक्रमण मुक्त हो सके और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो।

सेन्ट्रल बार एसोसिएशन एवं बनारस बार एसोसिएशन में पंजीकृत अधिवक्ताओं को उनके सीओपी नंबर के आधार पर निःशुल्क पार्किंग पास चरणबद्ध तरीके से वितरित किए जा रहे हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार सेन्ट्रल बार एसोसिएशन में 7,637 तथा बनारस बार एसोसिएशन में 5,604 अधिवक्ता पंजीकृत हैं, जिन्हें इस व्यवस्था के अंतर्गत पास उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त मल्टीलेवल पार्किंग में एक सप्ताह के भीतर शीर्ष तल पर भी पार्किंग की सुविधा प्रारंभ की जाएगी, जिससे लगभग 500 अतिरिक्त वाहनों के लिए स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान दोनों बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता तथा अपर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री अंशुमान मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। नई व्यवस्था से कचहरी क्षेत्र में जाम की समस्या में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button