मध्यप्रदेशराष्ट्रीय
MP News: सीएए पर केंद्र का नोटिफिकेशन तो दिग्विजय बोले- इतनी देरी क्यों

मध्य प्रदेश। केंद्र की ओर से नागरिकता संशोधन कानून , सीएए, की अधिसूचना जारी करने पर एमपी के पूर्व सीएम और दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि इतना विलंब क्यों किया? और अगर विलंब किया तो चुनाव के बाद क्या दिक्कत थी? संविधान में हर व्यक्ति को उसके धर्म का पालन करने का अधिकार है। मेरे मत में सीएए भारतीय संविधान के खिलाफ है।