उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : आईआईटी (बीएचयू) और हुडको के बीच एमओयू, शहरी विकास पर होगा संयुक्त कार्य

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। शहरी आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने तथा नगर निकायों की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से आवास एवं शहरी विकास निगम (HUDCO) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (आईआईटी-बीएचयू) के बीच गुरुवार को सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता 12 मार्च 2026 को आईआईटी-बीएचयू परिसर में संपन्न हुआ।

समझौते पर आवास एवं शहरी विकास निगम के क्षेत्रीय प्रमुख नरेश कुमार तथा संस्थान के अनुसंधान एवं विकास संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान निगम के संयुक्त महाप्रबंधक संजय कुमार, आईआईटी-बीएचयू के सहायक प्राध्यापक ई.वी.एस. किरण कुमार तथा वास्तुकला, नियोजन एवं अभिकल्प विभाग के अध्यक्ष डॉ. रबी नारायण मोहंती भी उपस्थित रहे।

एमओयू के तहत नगर निकायों और महानगरपालिकाओं की प्रशासनिक व तकनीकी क्षमता को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण, अनुसंधान, कार्यशालाओं और शहरी आधारभूत संरचना से जुड़े विभिन्न विषयों पर अध्ययन कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

विशेषज्ञों के अनुसार इस सहयोग से नगर प्रशासन को आधुनिक तकनीकी ज्ञान और बेहतर प्रबंधन कौशल प्राप्त होगा, जिससे शहरी विकास योजनाओं को अधिक व्यवस्थित, प्रभावी और टिकाऊ स्वरूप दिया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button