Lucknow News: सपा के लोग राष्ट्र नहीं परिवार की चिंता करते है जबकि भाजपा राष्ट्र के लिए राजनीति करती है : सीएम योगी

लखनऊ । चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उन्नाव के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की हमारे लिए राम सब कुछ है और राम के बिना हमारा कुछ भी नही है सीएम योगी ने सपा पर जोरदार हमला बोलते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के राम मंदिर को बेकार बना होने के बयान पर कहाकि क्या किसी मस्जिद को कह सकते हैं कि गलत बनी है। इन्हीं की पार्टी के लोगों ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। राम मंदिर पर हमला करने वाले आतंकवादियों के मुकदमे भी वापस लिए थे। इस चुनाव में एक तरफ राम भक्त हैं और दूसरी ओर रामद्रोही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चुनाव में परिवार के पांच लोगों को टिकट दिए है। आने वाले समय में उनके नाती पोते होंगे तो प्रदेश की 80 सीटों पर परिवार के ही लोग चुनाव लड़ेंगे। सीएम योगी ने कहाकि सपा के लोग राष्ट्र नहीं परिवार की चिंता करते हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं में डकैती पड़ती थी। जबकि भाजपा राष्ट्र के लिए राजनीति करती है। राष्ट्र के लिए जब राजनीति होती है, तब देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के मुकदमे सपा सरकार ने वापस लेने का प्रयास किया था।
तब कोर्ट ने कहा था कि आतंकवादियों के मुकदमे वापस ले रहे हो। बताया कि सौभाग्य योजना की सौगात उन्नाव से ही की गई थी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों राव राम बख्श सिंह, चंद्रिका बख्श सिंह, निराला, गुलाब सिंह लोधी आदि को सम्मान दिया गया स्मारक बनाए गए। चंद्रिका देवी के मंदिर को भव्य स्वरूप दिया गया। कहा कि देश वही व तंत्र वही है। केवल पार्टी बदली है। सीएम योगी ने कहा कि जब कल्याण सिंह का निधन हुआ तो किसी समाजवादी ने श्रद्धांजलि तक नहीं दी थी। जबकि मुलायम सिंह यादव के निधन पर वह स्वयं श्रद्धांजलि देने गए थे। उन्होंने कहा कि अभी कुछ समय पहले जब एक माफिया मरा था तब पूरी समाजवादी पार्टी मातम मनाने गई थी।
कहा कि उनकी सरकार में अपराधियों पर कार्रवाई हुई तो उसके बाद दंगा नहीं हुआ, कर्फ्यू नहीं लगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार में पांच सौ साल बाद रामलला का भव्य मंदिर बना। रामलला फिर विराजमान हुए। रामलला ने होली खेली। जन्मोत्सव भी मनाया। अब दीवाली मनाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि 22 जनवरी 2024 के बाद के लोग परलोक में अपने पूर्वजों को बताएंगे कि हमने एक वोट योगी और मोदी को दिया। इनके बल में हमने भी योगदान दिया। जिसके बाद रामलला फिर अपने जन्मस्थल पर विराजमान हो सके।