Blog

Chandauli : सैयदराजा पुलिस टीम ने चेकिग के दौरान अभियुक्त के कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस कियाबरामद

Shekhar pandey

Advertisements

चन्दौली, निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक सदर (IPS) व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के कुशल नेतृत्व मे रविवार 12.अक्टूबर को उ0नि0 संन्तोष कुमार मय हमराह के साथ जेठमल तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति TVS अपाची वाहन से चन्दौली की तरफ से सैयदराजा की ओर मुड रहा था कि पुलिस टीम को देख कर NH-2 हाइवे की ओर मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर उक्त व्यक्तियो को पकड़ लिया गया पकडे गए व्यक्ति की पहचान महेन्द्र कुमार पुत्र स्व० बलिराम निवासी धमहापुर (हरदत्तपुर) थाना रोहनिया जनपद वाराणसी के रुप में हुई।

भागने का कारण पूछने पर बताया कि मेरे लोवर कि ग्रे कलर की है उसके ऊपरी हिस्से मे देशी तमन्चा व उसके बाए जेब मे दो जिन्दा कारतूस है जिसे मैं बिहार ले जा रहा था कि पुलिस टिम को देखकर हाइवे की तरफ मुडकर भागने का प्रयास किया किन्तु पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। पुलिस ने उपरोक्त के कब्जें से 01 अवैध असलहा 315 बोर बरामद, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक Tvs अपाची मोटरसाइकिल(बिना नम्बर) की बरामद किया । पुलिस ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर धारा आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय थाना सैयदराजा उ0नि0 संतोष कुमार का. रतन कुमार का. गौरव राय शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button