उत्तर प्रदेशवाराणसी

सपा महानगर ने मनाया बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया का जन्मदिवस

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। समाजवादी पार्टी महानगर वाराणसी द्वारा भेलूपुर स्थित ललिता सिनेमा परिसर में बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शोषित, पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया।

बताया गया कि वे काका कालेलकर आयोग के सदस्य रहे तथा राज्यसभा सांसद रहते हुए संविधान में अनुच्छेद 39(ए) जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे जरूरतमंदों को निशुल्क विधिक सहायता का अधिकार मिला।

कार्यक्रम में काशीनाथ गुप्ता, सोहनलाल चौरसिया, अनूप चौरसिया, रवि चौरसिया, अनील साहू, अरुण बरनवाल, राहुल शर्मा, अतुल गुप्ता, सुनील चौरसिया, सुजीत चौरसिया, रामबाबू चौरसिया, कालिदास चौरसिया, अवधेश चौरसिया, चंदन चौरसिया, अमरनाथ चौरसिया, बृजेंद्र चौरसिया, दिनेश चौरसिया, दीपक चौरसिया, रामजी यादव, चंद्रप्रकाश मद्धेशिया, शशिलता, संजय यादव, ओमप्रकाश यादव, अवधेश कुशवाहा, ओमप्रकाश जायसवाल, अखिलेश गुप्ता, विवेक जोसेफ व आर.पी. चौरसिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर महासचिव योगेंद्र यादव ने की तथा संचालन सोहनलाल चौरसिया ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button