उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli : एसओजी टीम के संयुक्त कार्यवाही में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गिऱफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

चन्दौली , निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक सदर (IPS) व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय व प्रभारी एसओजी आशीष मिश्रा मय टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर धारा 7 /8 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 में वांछित अभियुक्त रमेश उर्फ बबलू पुत्र भाईलाल उर्फ जग्गू नि0 ग्राम घमहापुर हरदत्तपुर थाना रोहनिया जिला वाराणसी को लाईन गेट चन्दौली से किया गया गिरफ्तार जिसके कब्जें से एक सफेद धातु का चैन व एक मोबाइल फोन बरामद किया । पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय थाना सैयदराजा ,आशीष मिश्रा प्रभारी एसओजी मय टीम
उ0नि0 रामकुमार दुबे का0 गुंजन तिवारी का0 बृजेश चौहान का. शंकर राम शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button