उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : पुलिस आयुक्त द्वारा यातायात लाइन सभागार में की गई यातायात व्यवस्था व अपराध समीक्षा गोष्ठी ,दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट मोहित अग्रवाल द्वारा रविवार 12 अक्टूबर को यातायात लाइन सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था, विवेचनाओं के निस्तारण, साइबर अपराध नियंत्रण तथा मिशन शक्ति अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि टूरिस्ट बसें सड़कों पर पार्क न हों, नो-एंट्री क्षेत्रों में मालवाहक वाहन न जाएं, मुख्य चौराहों से अतिक्रमण हटाया जाए तथा हूटर, लाल बत्ती, काली फिल्म व जातिसूचक शब्दयुक्त वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए ।

सभी अधिकारी प्रतिदिन 02 प्रमुख चौराहों का निरीक्षण करेंगे । विवेचनाओं के संबंध में लंबित प्रकरणों के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, गंभीर अपराधों में गैंगेस्टर कार्यवाही तथा ई-साक्ष्य एप पर 100% लिंकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । मिशन शक्ति के तहत महिला अधिकारियों को स्कूल-कॉलेजों में जाकर छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने, महिला सुरक्षा हॉटस्पॉट स्थलों पर सीसीटीवी लगाने और सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए । उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध राजेश कुमार सिंह सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button