उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : पुलिस आयुक्त द्वारा कमिश्नरेट में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सुगम यातायात हेतु चलाया गया “अतिक्रमण हटाओ” अभियान

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा रविवार 12 अक्टूबर को दुर्गाकुंड से रविदास गेट तक पैदल गश्त कर यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा वन-वे रूट के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । सिगरा थाना क्षेत्र एवं संपूर्णानंद स्टेडियम के आसपास सड़क किनारे खड़ी अवैध वाहनों एवं अस्थायी दुकानों को तत्काल हटाने तथा यातायात मार्गों को बाधामुक्त रखने के निर्देश दिए गए ।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बीएनएस की धाराओं में अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध जब्तीकरण एवं चालान की विधिक कार्यवाही कर सड़क मार्गों को सुचारू एवं सुरक्षित बनाया गया । कमिश्नरेट के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी व हल्का प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर सड़क किनारे लगे ठेले, खोमचे, अवैध पार्किंग और दुकानों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही में जुटे रहे, जिसके अंतर्गत कई स्थानों से अतिक्रमण हटाकर यातायात मार्गों को सुगम बनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button