Varanasi : राष्ट्रीय युवा दिवस पर भारत विकास परिषद् की प्रेरणा यात्रा, युवाओं को मिला राष्ट्रीय युवा सम्मान

Shekhar pandey
वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा द्वारा स्वामी विवेकानंद के जयन्ती दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाए जाने के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य लाभ प्रवास स्थल, गोपाल लाल विला निकट जिला पुस्तकालय व एलटी कालेज से प्रेरणा यात्रा निकाली। यात्रा नदेसर स्वामी विवेकानंद पार्क से सभी शाखाओं के साथ कैण्टूमेंट स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुँच कर प्रेरणा यात्रा का समापन हुआ। मुख्य अतिथि प्रशासनिक अधिकारी जिला कमांडेंट होमगार्ड बृजेश मिश्रा व विशिष्ट अतिथि आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
मंत्री दयालु ने कहा कि स्वामी बहुत बीमारी की स्थिति में गोपाल लाल विला परिसर (एलटी कालेज) में लम्बे समय तक स्वास्थ्य लाभ लिया था। इस अवसर पर मुख्य व विशिष्ट अतिथि द्वारा अद्वितीय सेवाओं में अपने योगदान देने वाले युवाओं अमन कबीर, अंकिता खत्री, राम सिंह वर्मा, सीए राज, उत्कर्ष उपेन्द्र सहस्त्रबुद्धि व पंडित देवव्रत मिश्र को राष्ट्रीय युवा सम्मान से फटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रान्तीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने सभी का स्वागत किया। सभा का संचालन सचिन अग्रवाल व राकेश मिड्ढा ने किया। इस कार्यक्रम में सत्यम, शिवा व काशी शाखा का विशेष योगदान रहा। प्रान्तीय महासचिव प्रमोद दूबे ने सभी जनों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।



