Varanasi : कामरूप मठ में महाशिवरात्रि पर पूर्णेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक व धर्म संसद आयोजित

Shekhar Pandey
वाराणसी। प्राचीन कामरूप मठ परिसर में स्थापित मंदिर में 15 फरवरी, महाशिवरात्रि पर्व पर पूर्णेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक, भव्य श्रृंगार एवं चारों पहर की महाआरती, प्रसाद वितरण की जाएगी।

उक्त जानकारी दशाश्वमेध स्थित मठ के मंहत दंडी स्वामी शुद्धानंद तीर्थ महाराज ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि मठ के ब्रह्मलीन गुरु दंडी स्वामी बाणेश्वरानंद महाराज एवं स्वामी अच्युंतानंद महाराज के निर्वाण एवं तिरोधान तिथी के अवसर पर दो दिवसीय पूजन पूजा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ 23 फरवरी को गुरूजी का मंगल आरती, पूर्णेश्वर महादेव का पूजन, गुरू चरण पादुका पुजन, 11 ब्राह्मणों द्बारा गीता पाठ, सम्षठी भंडारा होगा।
दुसरे दिन 24 को सुबह शोभायात्रा मणिकर्णिका शुरू होकर से हरिश्चंद्र घाट और पूनः आश्रम पर जाकर समाप्त होगा। काशी के समस्त आश्रम के दंडी स्वामियों का भंडारा के विदाई किया जायेगा। शाम को धर्म संसद का आयोजन होगा जिसमें समस्त विद्वानजनों का सम्मान के बात समस्त अनुष्ठान का समापन होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमेरीपीठ के शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती एवं दक्षिणी विधायक नीलकंठ तिवारी को विशेष रुप से आमंत्रित किया गया है। इस आयोजन में देश, विदेश के मठ से जुड़े साधु संत एवं शिष्य गण शामिल होंगे।



