Varanasi News: पत्रकारिता हमेशा चुनौतियों में होती है,सरल नहीं होता सच्चाई का रास्ता – प्रो बिहारी लाल शर्मा

वाराणसी। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के सामाजिक विज्ञान विभाग एवं इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के योग साधना केंद्र में पत्रकारिता की नई चुनौतियां विषयक दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन दिन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता हमेशा चुनौतियों में होती है। सत्ता के खिलाफ शासन को जगाना हो या जनता को किसी मुद्दे पर जागरूक करना हो ये सब चुनौती पूर्ण कार्य है। उन्होंने ने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि ये स्तंभ समाज में घटने वाली घटनाओं से जनता से रूबरू कराती है।जिस तरह से लोकतंत्र में अन्य तीन स्तम्भों के पास जो चुनौतियां हैं। वहीं चुनौतियां पत्रकारिता में है। स्वतंत्रता आंदोलन के समय कुछ और चुनौतियां थीं। वर्तमान में कुछ विभिन्न प्रकार की चुनौतियां हैं। सच्चाई का रास्ता सरल नहीं होता है।शासन/ सत्ता के खिलाफ जाकर सच्चाई को जनता के सामने लाना आज पत्रकार और पत्रकारिता की सबसे बड़ी चुनौती है। भाषा पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के सामने सबसे बड़ी चुनौती भाषाई है। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि दैनिक आज वाराणसी के सम्पादक श्री चक्रवर्ती गणपति नावड़ ने पत्रकारिता के शुरूआत पर चर्चा करते हुए कहा समय समय पर जो चुनौतियां मिलती रही हम लोग समाधान खोजते रहे।और आगे भी खोजते रहेंगे।
उन्होंने ने वर्तमान में मीडिया के विभिन्न रूपों पर चर्चा करते हुए कहा कि तीनों मीडिया का समन्वय बनाकर संतुलन के साथ पत्रकारिता की चुनौतियों का समाधान किया जा सकता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, अध्यक्ष, एवं आगंतुक अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात् डा विजेंद्र आर्य व्दारा मंगलाचरण किया गया। आईएजे के पदाधिकारियों ने व्दारा आगन्तुक अतिथियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के व्दितीय तकनीकी सत्र की अध्यक्षता आधुनिक ज्ञान विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो हीरक कांत चक्रवर्ती ने किया। तकनीकी सत्र में प्रो हरिप्रसाद अधिकारी, प्रो रमेश प्रसाद सहित छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण सामाजिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो राजनाथ, विषय प्रवर्तन प्रो शैलेश कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता के संयोजक डा तुलसी दास मिश्र ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डा कैलाश सिंह विकास आईएजे ने किया। संगोष्ठी में सर्वश्री प्रो विधु व्दिवेदी,प्रो विशाखा शुक्ला,प्रो अमित शुक्ला,डा हर्षवर्धन राय, डा रूद्रा नंदन तिवारी, डा जगमोहन शर्मा,डा राहुल सिंह,प्रो शरद कुमार श्रीवास्तव,पियुष कांत राय, मोती लाल गुप्ता, मोहम्मद दाऊद,इंद्रजीत निर्भिक, राजेंद्र कुमार सोनी, आशीर्वाद सिंह,आंनद कुमार सिंह, विक्रम कुमार, विक्की वर्मा, राजू वर्मा, विनय कुमार श्रीवास्तव, शिवमूर्ति दूबे, अनिल कुमार,विनित सिंह, कैलाश सिंह विकास सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे । गुरुवार को संगोष्ठी का समापन दोपहर एक बजे होगा। समापन मुख्य अतिथि आकाशवाणी वाराणसी के निदेशक राजेश गौतम होगे।