उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi News: महापौर अशोक तिवारी द्वारा विभिन्न वार्डो में किया गया छह कार्यों का शिलान्यास

वाराणसी । महापौर श्री अशोक तिवारी द्वारा गुरुवार को विभिन्न वार्डो में 02 करोड़ 52 लाख 59 हजार के लागत से 06 कार्यो का किया गया शिलान्यास। जिसमे वार्ड संख्या 31 नारायणपुर में रमाशंकर नगर कॉलोनी के आंतरिक सड़क पर के नाली व इंटरलॉकिंग लगाने के कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 9 लाख 51 हजार है।
वार्ड संख्या 49 पिसौर में ग्राम भवानीपुर में छेदीलाल के मकान से सोनू यादव के मकान तक कच्चे रास्ते पर इंटरलॉकिंग लगाने के कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 10 लाख 38 हजार है।

Advertisements

वार्ड संख्या 21 तराना में सोपाल दास के मकान से संतोष पटेल शि- 13/141-3 से शि- 13/141-1 होते हुए एकता नगर कच्चा नाला तक भूमिगत जल निकासी व इंटरलॉकिंग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 31 लाख 67 हजार है।वार्ड संख्या 14 गणेशपुर में पंचकोशी मार्ग पर हनुमान मंदिर से होते हुए आई०टी०आई० कॉलेज के आगे तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 75 लाख 08 हजार है।

वार्ड संख्या 21 तरना में छतरीपुर में त्रिलोक नगर कॉलोनी होलापुर मार्ग से राजेंद्र पटेल होते हुए शि- 15/79 ए-आर-आई तक एवं डॉक्टर इंद्र प्रकाश दुबे के मकान तक सड़क एवं के०सी० नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 52 लाख 23 हजार है। वार्ड संख्या 14 गणेशपुर में संत अतुलानंद होलापुर से अहमदपुर दिनेश के दुकान तक सड़क सुधार कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 65 लाख है।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद संदीप रघुवंशी, गोविंद सिंह पटेल, अशोक मौर्या, रोहित कुमार मिश्रा, पूर्व पार्षद दिनेश यादव, सुनील सोनकर ,भाजपा वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह व मंडल अध्यक्ष सुनील मिस्र, प्रकाश राजभर ,उपाध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता एवं विभागीय अधिकारियों के साथ स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button