UP News: जिले में कही कही ओलावृष्टि शुरू , किसानों के खेतो में रखी कटी फसलों को पहुंचा खासा नुकसान

झांसी। मौसम विभाग की ओर से तेज हवाएं और बारिश होने की चेतावनी जारी है। इसी बीच झांसी में बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई। शनिवार की शाम अचानक तेज बारिश के साथ जिले में कहीं-कहीं ओलावृष्टि शुरू हो गई। इससे किसानों के खेतों में रखी कटी फसलों को खासा नुकसान पहुंचा हैं। सबसे ज्यादा नुकसान झांसी सदर तहसील के रक्सा क्षेत्र के गांवों में हुआ है। इसके लिए ललितपुर जनपद में भी कहीं-कहीं फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों तक मौसम का यही हाल रहने के आसार हैं। बता दें कि दो मार्च को भी यहां बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। इससे 145 गांवों की 50 हजार हेक्टेअर से अधिक में लगी गेहूं की फसल खराब हो गई थी। 83 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया था। अभी सभी प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया भी नहीं जा सका है और एक बार फिर किसानों को कुदरत की मार का सामना करना पड़ गया। मौसम विभाग ने 13 और 14 अप्रैल के लिए प्रदेश के कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। आंधी-पानी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के भी आसार जताए हैं। वहीं मथुरा में शनिवार से तीन दिन तक जिले में तेज हवाएं और बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया। ये जानकारी मौसम केंद्र प्रमुख लखनऊ द्वारा जारी की गई है। जारी किए गए अलर्ट में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। कानपुर, चुर्क, गाजीपुर, सुल्तानपुर समेत आसपास के इलाकों में शुक्रवार को बूंदाबांदी भी हुई। वहीं लखनऊ में दोपहर बाद अचानक बादलों ने डेरा डाला और तेज हवाएं चलने लगीं। मौसम विभाग ने भी बीच 13 और 14 अप्रैल के लिए प्रदेश के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आंधी-पानी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के भी आसार जताए हैं। अलीगढ़, बदायूं, बागपत, बुलंदशहर, इटावा, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, जालौन, हाथरस, झांसी, ललितपुर, महोबा, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, संभल, शामली व आसपास के इलाकों में तेज झोंकेदार हवा, मेघ गर्जन व वज्रपात की संभावना। आगरा, अमरोहा, बरेली, बिजनौर, एटा, फिरोजाबाद, कासगंज, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर व आसपास बिजली गिरने के आसार हैं।



