उत्तर प्रदेश

UP News: सलाघाट पर पिकनिक मनाने गए पांच युवक नदी में डूबे , तीन युवकों के शव मिले , दो की तलाश जारी

उरई । जागेश्वर धाम स्थित सलाघाट के बेतवा नदी में पिकनिक के दौरान नहाते समय पांच युवकों की डूबने से मौत हो गई । गोताखोरों ने तीन शव बरामद किया है जबकि दो अन्य लापता बताए जा रहे है। मिली खबर के अनुसार सोमवार को उरई में कोटरा थाना क्षेत्र के बधौरा निवासी पांच युवक पिकनिक मनाने के लिए जागेश्वर धाम स्थित सलाघाट पहुंचे थे। यहां से निकली बेतवा नदी में सभी लोग नहाने लगे।

Advertisements

इसी दौरान नहाते समय एक दोस्त का पैर पत्थर से फिसल गया, जिससे वह नदी में गिर गया।उसे बचाने के प्रयास में चारों नदी की धारा में आकर फंस गए और गहराई में चले जाने के कारण डूब गए। काफी देर तक जब पांचों लड़के कहीं नजर नहीं आए। वहीं, लोगों को नदी किनारे गाड़ियां, कपड़ों के साथ जूते-चप्पल दिखाई दिए।

तब वहां मौजूद लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें खोजने का प्रयास किया, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद में पुलिस को सूचना दी गई। नदी में डूबने वाले युवकों की पहचान अनुभव बुंदेला, कनिष्क, कोमिषय, शिवा व महेंद्र के रूप में हुई।

मंगलवार सुबह एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने तीन युवकों के शव को बरामद कर लिया।वहीं, दो की तलाश में गोताखोर लगे है। पुलिस ने जिन तीन युवकों के शव को बरामद किया है, उनके नाम कनिष्क, अनुभव व महेंद्र हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button